Russia Ukraine War: यूक्रेन के मारियुपोल में ड्रामा थियेटर और स्वीमिंग पूल पर हवाई बमबारी, छिपे हुए थे 1000 से ज्यादा बच्चे-औरतें
By: Pinki Thu, 17 Mar 2022 09:18:29
रूस-यूक्रेन जंग का आज यानी गुरुवार को 22वां दिन है। 24 फरवरी को शुरू हुआ ये युद्ध लगातार जारी है। रूस ने कीव के बाद अब यूक्रेन के मारियूपोल शहर में भी जबरदस्त बमबारी की है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना ने मारियूपोल के एक ड्रामा थिएटर और एक स्वीमिंग पूल 'नेप्ट्यून' पर हवाई बमबारी की है। इन दोनों जगह पर 1,000 से ज्यादा आम नागरिक शरण लिए हुए थे, जिनमें से 80 फीसदी बच्चे और महिलाएं थीं।
मारियुपोल सिटी काउंसिल के मुताबिक, मरने वालों की संख्या की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है, लेकिन बमबारी में दोनों जगह बुरी तरह ध्वस्त हो गई हैं। इससे बड़े पैमाने पर महिलाओं-बच्चों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले से इनकार किया है और बमबारी का आरोप यूक्रेन समर्थक मिलिशिया अजोव बटालियन पर लगाया है।
ये भी पढ़े :
# Russia Ukraine War: बाइडेन ने पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल, रूस ने खोए अब तक 7000 से ज्यादा सैनिक